फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहरामऊ में मरी बिल्ली पर दो लड़ मरे

Thu, 15 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मृतक अमृतलाल की पत्नी सीमा व उसके बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रसूलपुर का मजरा हीराखेड़ा गांव में अमृतलाल (40) पुत्र रामनाथ व शारदा रावत (38) पुत्र रामा का अगल-बगल मकान है। दोनों के मकान के पास एक कुआं है। सोमवार रात दो बिल्लियां लड़ते हुए कुएं में गिर गई।
विज्ञापन


एक बिल्ली को रात में ही शारदा ने जीवित निकाल लिया। दूसरी के मरने पर उसे नहीं निकाला जा सका। मंगलवार रात मजदूरी कर लौटे अमृतलाल ने कुएं से बिल्ली को निकालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। बुधवार सुबह अमृतलाल ने कोशिश कर कुएं में मरी पड़ी बिल्ली को बाहर निकाला और पड़ोसी शारदा रावत के घर के बाहर जानवर बांधने वाली जगह पर डाल दिया।

शारदा ने जब इसका विरोध किया तो अमृतलाल ने लोहे की राड से उस पर हमला बोल दिया। शारदा की पत्नी गीता उसे बचाने पहुंची तो उसे पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह गीता ने भागकर जान बचाई। इस बीच अमृतलाल ने शारदा को पीट-पीटकर मार डाला। पति की मौत से गीता बौखला गई। उसने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों से मदद मांगी। मदद को पहुंचे लोगों ने अमृतलाल को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आक्रोशित गीता ने घर के बाहर लकड़ी के ढेर से डंडा निकाला और अमृतलाल को तब तक पीटती रही जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। अमृतलाल की पत्नी सीमा को भी गीता ने पीटकर घायल कर दिया। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सोहरामऊ एसओ मुकेश बाबू मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आक्रोश देख स्थिति नियंत्रण के लिए उन्होंने एसपी नेहा पांडेय को घटना की जानकारी दी।

एसपी ने अजगैन व हसनगंज थाने की फोर्स को मौके पर भेजा और कुछ देर बाद खुद घटनास्थल पर पहुंच गईं। आक्रोशित लोगों को शांत कर उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए। मृतक शारदा रावत के चाचा रज्जनलाल ने हत्यारोपी (मृतक) अमृतलाल व उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से मृतक अमृतलाल के भाई बालेंद्र ने मृतक शारदा व उसकी पत्नी गीता समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें