फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसा: लोडर पलटने से बिखरे आम, टकराए सात वाहन, दो की मौत, 10 घायल

Wed, 23 Jun 2021 07:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहे के पास लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर पंचर टायर को बदल रहे आम लदे लोडर में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में लोडर के चालक समेत दो की मौके पर मौत हो गई। लोडर पलटने व सड़क पर आम फैलने से 5 घंटे के अंतराल में 6 अन्य वाहन फिसलकर एक दूसरे से टकरा गए।
विज्ञापन


हादसे में वाहन सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोडर चालक समेत दो को कुचलने वाला ट्रक घटना के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हसनगंज की फरहदपुर मंडी से मंगलवार रात लगभग 12 बजे आम लादकर लोडर कानपुर चकरपुर मंडी के निकला।

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास लोडर का दाईं ओर का टायर पंचर हो गया। लोडर चालक कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के जरैला गांव निवासी आलोक कुमार पुत्र रमेशबाबू नीचे उतरा और टायर बदलने लगा।
विज्ञापन


आम व्यापारी अजगैन के सिंघनापुर गांव निवासी सुशील कुमार (20) पुत्र सरजू प्रसाद भी नीचे उतरा और चालक के पास खड़ा हो गया। इसी दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने आम लदे लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लोडर सड़क पर पलट गया।
Trending Videos

हादसे में लोडर चालक आलोक व आम व्यापारी सुशील की मौके पर मौत हो गई। जबकि व्यापारी के सहयोगी निखिल कुमार व रंजीत घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त लोडर को हटवाकर शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इसी बीच घटनास्थल पर एक वैगनआर कार खराब हो गई। इसमें तीन लोग सवार थे। पीछे से आए अल्टो कार सवार तीन लोगों ने वैगनआर के आगे अपनी कार खड़ी की और नीचे उतरकर वैगनआर कार सवार लोगों की मदद करने लगे।

इसी बीच पीछे से आए पिकअप लोडर ने वैगनआर में टक्कर मारी और आगे खड़ी अल्टो कार को भी चपेट में ले लिया। वैगनआर कार के नीचे तीन युवक दब गए। पास खड़े अल्टो कार सवार भी चपेट में आकर घायल हो गए। 

सड़क पर पड़े आम फटने से एक और पिकअप लोडर, ट्रक व गैस कैप्सूल भिड़ गए। तीन बाइक सवार भी फिसलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायल कार सवार बाराबंकी निवासी रामू गौड़, राज गौड़, प्रदीप कुमार, विजय, दीपू समेत अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

हाईवे का रोका आवागमन, दमकल ने साफ की सड़क 
हादसे के बाद सड़क पर फटे पड़े आम से फिसलन में एक के बाद एक वाहनों को टकराता देख पुलिस ने हुसैनगर के पास लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर आवागमन रोक दिया फिर दमकल को सूचना दी। दो दमकल मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे पानी की बौछार कर सड़क को साफ किया। सड़क की सफाई होने के बाद सुबह लगभग 6 बजे आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान 7 किमी दूर चमरौली तक लखनऊ से कानपुर की लेन पर जाम लगा रहा।

आम व्यापारी की मौत से कोहराम 
हादसे में आम व्यापारी सुशील की मौत से कोहराम मच गया। मां लज्जावती व बहन पूजा व संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि सुशील इकलौता बेटा था। मंगलवार को पहली बार आम बेचने के लिए बेटा कानपुर जा रहा था। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया।

गैस कैप्सूल पलटता तो हो जाता बड़ा हादसा
हाईवे पर ट्रक के पीछे आ रहे तेज रफ्तार गैस कैप्सूल के चालक ने अचानक ब्रेक मारी पर सड़क पर फटे पड़े आमों से फिसलन अधिक होने से वह कैप्सूल को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक में पीछे से घुस गया। गनीमत रही कि गैस कैप्सूल पलटा नहीं, जिससे बड़ा हादसा बच गया। कैप्सूल चालक बलिया जिला निवासी कवींद्र यादव घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें