फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, दस घायल

Mon, 27 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौैरासी/बांगरमऊ। अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार को एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि महिला समेत दस लोग घायल हुए हैं। बांगरमऊ में किशोर की मौत के बाद भीड़ ने बांगरमऊ बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। काफी देर तक समझाने के बाद पुलिस जाम खुलवा पाई।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहाबंगर गांव निवासी रामकिशोर का बेटा संजय (14) रविवार शाम को साइकिल से खेत जा रहा था। रास्ते में बल्देवपुरवा मोड़ के पास बिल्हौर से बांगरमऊ की ओर आ रहे कंटेनर ने संजय को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कुछ दूर पर कंटेनर को छोड़कर भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया मगर ग्रामीण किसी उच्चाधिकारी को मौके पर बुलाने और मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने लोगों को समझाया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा। जाम खुलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


फतेहपुर चौैरासी थानाक्षेत्र में हफीजाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के समसापुर गांव निवासी रज्जन सिंह (52) उनकी पत्नी मंजू सिंह समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपति समेत अन्य पांच घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने रज्जन सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी मंजू सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल अन्य पांच यात्रियों की मरहमपट्टी करने के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि उसके माता पिता टाटा मैजिक से सफीपुर के ओसियां गांव में दवा लेने जा रहे थे।

उन्नाव-कानपुर मार्ग पर दो हादसों में तीन लोग घायल हो गए। नेहरूबाग के पास टेंपो की टक्कर से गंगाघाट थानाक्षेत्र के बेहटा गांव निवासी सुरेंद्र और उसका साथी अमृतलाल घायल हो गए, जबकि एक अन्य हादसे में चितलापुर गांव निवासी बाइक सवार बाबूराम (45) टेंपो की टक्कर से घायल हो गया। हाइवे पर सोहरामऊ के पास हुए सड़क हादसे में लखनऊ के बंथरा निवासी कल्लू (30) पुत्र संभू घायल हो गया। हाईवे एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें