फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुठभेड़ में दो गो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुरवा के मिर्री चौराहा पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। डीसीएम को रोकने पर सवार गो तस्करों ने फायर कर दिया। मुठभेड़ में दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। डीसीएम में 20 गोवंशीय मवेशी मिले हैं।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि पुलिस और एसओजी टीम बृहस्पतिवार सुबह मिर्री चौराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सुबह करीब तीन बजे लखनऊ की ओर जा रही डीसीएम को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने डीसीएम का पीछाकर मिर्रीखेड़ा रोड नहर पुलिया स्थित धर्मकांटा के सामने रोका। डीसीएम में सवार दो लोगों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में एक ने अपना नाम उस्मान (27) निवासी थाना मितौली जिला लखीमपुर और दूसरे ने जयप्रकाश तिवारी (32) निवासी सूरजपुर बघौरा थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी बताया है।
डीसीएम में 20 मवेशी लदे थे। दोनों पशु तस्करों ने बताया कि वह मवेशी बिहार प्रांत लेकर जा रहे थे। उनके पास मवेशी ले जाने संबंधित कोई कागज नहीं मिले हैं। उस्मान पर थाना मितौली में और जयप्रकाश पर सफदरगंज थाने में पहले से मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें