फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेतों में तेंदुआ जैसा जानवर दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। क्षेत्र के समदपुर भावा व रसूलपुर बकिया गांव के बीच खेतों में तेंदुआ जैसा जानवर देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने कांबिंग शुरू की है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में खेत जाने की सलाह दी गई है। पंजों के निशान जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम खेत से लौट रहे समदपुर भावा व रसूलपुर बकिया के किसानों ने झाड़ी में तेंदुआ जैसा जानवर देखा। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह सेंगर, डिप्टी रेंजर सुभाषचंद्र टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बुधवार देर शाम ही जंगल में तलाश ली। बृहस्पतिवार को भी दिन में कांबिंग जारी रही लेकिन तेंदुआ या तेंदुआ जैसा दिखने वाला जानवर नहीं मिला। कांबिंग के दौरान वन अधिकारियों को तेंदुए जैसे जानवर के पंजे (पैर) के निशान दिखे, अधिकारियों ने फुट मार्क के फोटो लेकर जांच के लिए भेजी हैं।
वन क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह सेंगर ने बताया कि जंगल में तेंदुआ होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। विशेषज्ञों को पंजे के निशान के फोटो भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल ग्रामीणों को एहितायत बरतने और अकेले के बजाए समूह में खेत जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें