उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते एक दूसरे से अलग हुए दो दंपति समाज के संभ्रांत नागरिकों व पुलिस अधिकारियों की मदद से एक हुए। एक दूसरे से अलग रह रहे 9 दंपति रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे।
यहां समाज के गणमान्य नागरिकों और अपर पुलिस अधीक्षक ने काउंसलिंग कर समस्याएं सुनीं। 2 दंपति साथ रहने को राजी हुए। तुरंत इन जोड़ों की विदाई कराई गई। शेष जोड़ों को 9 अगस्त को बुलाया गया है। आपसी समझौता कराने में महिला एसओ मंजू कनौजिया, मालती, रश्मिराज, फूल कुमारी, राजेंद्र सिंह सेंगर, रामशंकर वर्मा, प्रभा यादव, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।