फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बस दुर्घटनाएं, 47 घायल, 25 रेफर

विज्ञापन
फोटो-10- खाई में पलटी बस को निकालती क्रेन। संवाद
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। रविवार भोर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग स्लीपर बस दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में कुल 47 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 25 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्वास्थ्य महानिदेशक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहली घटना रविवार सुबह पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास हुई। सिद्धार्थ नगर के चालक आशिक खान दिल्ली से गोंडा जा रही बस में 65 सवारियां लेकर जा रहे थे। ट्रक को ओवरटेक करते समय चालक को झपकी आने से बस दूसरे ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस हादसे में चालक सहित सात सवारियां घायल हुईं। यूपीडा टीम के साथ एसडीएम बृजमोहन शुक्ला और कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

करीब 15 मिनट बाद दूसरी घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर क्षेत्र के शादीपुर के पास हुई। अयोध्या के चालक अंकित दिल्ली से लखनऊ जा रही बस में लगभग 67 सवारियां बिठाकर जा रहे थे। सुबह 5:15 बजे चालक अंकित को झपकी आने और बस की 100 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार होने से बस अनियंत्रित हो गई। बस एल्यूमीनियम गार्ड तोड़ते हुए 15 फीट गहरी खंती में पलट गई। इस हादसे में चालक अंकित, परिचालक आदर्श सहित 40 सवारियां घायल हुईं, जिनमें दो विदेशी यात्री भी शामिल थे। सीओ हर्ष मोदी और थानाध्यक्ष राजकुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छह एंबुलेंस से घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। दोनों बसें बिहार राज्य के रजिस्ट्रेशन नंबर की थीं।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम बृजमोहन शुक्ला, कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय, सीओ हर्ष मोदी और थानाध्यक्ष राजकुमार ने बचाव कार्य का नेतृत्व किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंसों से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए लखनऊ से स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा पहुंचे। महानिदेशक और जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए।

हादसों में यह हुए घायल
अंकित(30) निवासी ग्राम सराय अहमद थाना अंतरंगा जिला अयोध्या (चालक), आदर्श(35) निवासी ग्राम सराय अहमद थाना अंतरंगा जिला अयोध्या (परिचालक), रिंकी(24) निवासी ग्राम पारा हरगोविंद थाना ढंककता जिला संतकबीरनगर, राहुल(30) निवासी काशीराम कालोनी थाना पारा, लखनऊ, प्रीती(28) निवासी काशीराम कालोनी थाना पारा, लखनऊ, राकेश(55) निवासी काशीराम कालोनी थाना पारा, लखनऊ व नेलकू(30) निवासी धोबी तालाब संत कबीरनगर, शालू (40) लालगंज, संजू(25) निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या, नेहा(16) निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या, रामनारायण(20) निवासी ग्राम गजाधरपुर थाना महोली जिला संतकबीर नगर, अजय(35) निवासी ग्राम खड्डा थाना कुशीनगर, मनोज(35) निवासी ग्राम भूखवा थाना लालगंज जिला बस्ती, सुमित(13) निवासी बस्ती सदर, आकाश (22) आवास-विकास गाेंडा, विमल कुमार(18) निवासी ग्राम तूकवा थाना बस्ती सदर, हरीश कुमार (45) निवासी दिल्ली, चंदा निवासी (35) महराजगंज सदर, खुशबु (28) लालगंज बस्ती, राशिद खान (36) सुमाया नगर देवा रोड बाराबंकी, मयूरी (60) लालगंज बस्ती, मधु (25) निवासी मलावन थाना हैदरगंज जिला अयोध्या, अर्चना (18) निवासी ग्राम तेरपुर करनी थाना लालगंज जिला बस्ती, असरत (64) देवा रोड ढकोली बाराबंकी, अंकुर (22) निवासी ग्राम भदासी थाना हरैया जिला बस्ती, लक्ष्मी (26) निवासी ताजगंज, आगरा, कमल दुलाल (41) निवासी काठमांडू नेपाल, 28. गणेश (35) निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर, मालती (52) निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर, कृष्णा (10) निवासी ग्राम पिपरई थाना गोरखपुर सदर, चंपा देवी (50) निवासी बनकटा थाना शिकरीगंज, जिला गोरखपुर, झीनकांत (55) निवासी बनकटा थाना शिकरीगंज ,जिला गोरखपुर, कुंती (60) निवासी मनौली थाना धनकटा जिला संतकबीर नगर, अरुण (34) निवासी खंदौली, आगरा, मयोन (38) कुमार निवासी लालगंज बस्ती, खुशी (30) निवासी खंदौली जिला आगरा, प्रशांत (45) काठमांडू नेपाल।. जितेंद्र (24) नकही धनकटा बस्ती, राजेंद्र (21) बस्ती, कपूरी देवी(60) बस्ती घायल हैं।

वर्जन
इमरजेंसी कक्ष में रखी अतिरिक्त एक्सरे मशीन का संचालन कराया। इससे घायलों को एक्सरे कराने के लिए डायग्नोस्टिक सेंटर में बने दूर के एक्सरे कक्ष तक जाने की परेशानी से मुक्ति मिली। सीएमएस ने विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से इमरजेंसी ब्लॉक से एक्सरे कक्ष तक सड़क बनवाने की भी मांग की। - डॉ. एसके शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल

फोटो-10- खाई में पलटी बस को निकालती क्रेन। संवाद

फोटो-10- खाई में पलटी बस को निकालती क्रेन। संवाद

फोटो-10- खाई में पलटी बस को निकालती क्रेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें