फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कांवड़ियों के लिए एक्सप्रेसवे और हाईवे पर भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तन

विज्ञापन
फोटो-24-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। सावन के दूसरे सोमवार पर प्राचीन सुनासीर नाथ मंदिर तक कांवड़ियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के गंजमुरादाबाद कट से वाहनों को डायवर्ट किया गया। गंगा एक्सप्रेसवे के मल्लावां कट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव की सीमा पर स्थित सुनासीर नाथ मंदिर में सावन के हर सोमवार को कई जिलों से कांवड़िए जलाभिषेक करने आते हैं। पिछले साल 20 घंटे तक 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। इस बार जाम से बचने के लिए हरदोई और उन्नाव की संयुक्त पुलिस ने विशेष इंतजाम किए। मल्लावां पुलिस ने रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे के कट पर बैरीकेटिंग कर भारी वाहनों को रोका। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के गंजमुरादाबाद कट से हरदोई जाने वाले वाहनों को बांगरमऊ से वाया संडीला मोड़ा। मल्लावां, माधौगंज और बिलग्राम जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड पर खड़ा कराया गया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि यह व्यवस्था सोमवार शाम चार बजे तक लागू रहेगी।
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भी मार्ग परिवर्तन
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भी कांवड़ियों के निकलने के कारण भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया गया। कांवड़िए बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे। वाहनों को गदनखेड़ा से लालगंज और दही चौकी तिराहे से मोहनलालगंज मार्ग की ओर मोड़ा गया। यह मार्ग परिवर्तन सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें