फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर रील बना रहे बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 12 Jul 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। निर्माणाधीन कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात 9:30 बजे रील बना रहे बाइक सवार दो युवक पीएनसी के ट्रक से टकराकर घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, बाद में परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए। मालूम हो कि एक्सप्रेसवे अभी यातायात के लिए नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली के पोनी गांव निवासी 25 वर्षीय विष्णू पड़ोसी साथी 22 वर्षीय साहिल के साथ गुरुवार रात निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर आजाद मार्ग चौराहे के पास से जाने के लिए बनी रिंग रोड पर फोन से रील बना रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से एक्सप्रेसवे निर्माण कंपनी के ट्रक में सामने से टकराकर घायल हो गए। गनीमत रही ट्रक की गति तेज नहीं थी। इससे दोनों घायल हो गए। बदरका चौकी इंचार्ज लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने मौके पर पहुंच एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। मालूम हो कि इस एक्सप्रेसवे का अभी निर्माण चल रहा है और यातायात के लिए नहीं खोला गया है। बनने के बाद भी इस पर दो और तीन पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें