फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत पर काम के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 12 Jul 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। नैकामऊ गांव में शुक्रवार सुबह सात बजे अपने ही ट्रैक्टर से गिरकर युवक रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के नैकामऊ गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित पुत्र स्व. पारसनाथ यादव शुक्रवार सुबह सात बजे धान की रोपाई करने के लिए खेत में निजी ट्रैक्टर से लेह कर रहा था। लेह करने के दौरान रोटोवेटर में अचानक से आवाज आने से वह चलते ट्रैक्टर में सीट पर बैठकर पीछे मुड़कर देखने लगा, तभी संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर के नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घर में बताया। रोते-बिलखते परिजन खेत पहुंचे। पुलिस ने जांच की। मृतक के छोटे भाई मोहित ने बताया कि पांच साल पहले सेवानिवृत्त फौजी पिता की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। बड़ा भाई ही मां श्रीमती, और छोटी बहन सुमन व परिवार का सहारा था। रोहित छह बीघा पैतृक जमीन पर खेती करने के साथ एक साल पहले लिया गया ट्रैक्टर चलाकर परिवार चलाता था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें