फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से वसूली पर दो लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। किसानों से वसूली की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में ही दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच तहसीलदार बांगरमऊ को सौंपी। मौके पर 232 शिकायतें आईं। जिसमें 46 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

बांगरमऊ तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने की। इस दौरान समसपुर अटिया कबूलपुर और चक बरुआघाट के किसानों ने डीएम को दिए गए शिकायतीपत्र में लेखपालों पर पक 11 व अन्य योजनाओं के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई और कबूलपुर के लेखपाल निर्मल कृष्ण और चेक बरुआघाट के अखिलेश द्विवेदी को निलंबित कर दिया। उन्होंने शिकायतों की जांच तहसीलदार को सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने को कहा। बेहटा मुजावर के मजरा सल्हाखेड़ा निवासिनी गीता पत्नी अनिल कुमार ने गांव के कुछ दबंग लोगों की शिकायत की। कबीरपुर निवासी उर्मिला, विनय कुमार, उदयचंद्र कनौजिया, बलराम व रमेशचंद्र आदि ग्रामीणों ने गांव में पुराने शौचालय को नया दर्शाकर सरकारी धन हड़पने की शिकायत की।
डीएम ने बीडीओ गंजमुरादाबाद को जल्द जांच करने का आदेश दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामभरोसे वर्मा, मंत्री सुभाष शुक्ला, कोषाध्यक्ष रवि, मुजम्मिल, नीरज गौतम, श्रीकांत द्विवेदी, महमूद अंसारी व मनोज सेंगर आदि अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में ही उपनिबंधक कार्यालय बनवाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्राम सुल्तानपुर में शहीद स्मारक के पास टूटी पुलिया का जीर्णोद्धार कराए जाने के लिए शहीद कैलाश यादव के भाई गिरिजेश यादव ने प्रार्थनापत्र दिया। समाधान दिवस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार कटियार द्वारा विद्यालय के बच्चों को ड्रेसों का वितरण भी कराया गया। अंत में परिसर में ही जिलाधिकारी व सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने पौधरोपण भी किया। पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा, सीएमओ डा. लालता प्रसाद, एसडीएम अनिल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र भदौरिया, जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, तहसीलदार लालधर यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम राकेश कुमार सिंह व एएसपी विनोद पांडेय के सामने 75 शिकायतें पहुंची। 6 का ही निस्तारण हो सका। कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। समय समाप्त होने के कारण कुछ फरियादी बिना शिकायत के ही वापस लौट गए। सफीपुर में 25 शिकायतों में 3 ही निस्तारित हो पाए। हसनगंज में एसडीएम प्रदीप वर्मा के सामने 47 शिकायतें पहुंची। निस्तारण शून्य रहा।
फावड़ा चलाकर तालाब को किया समतल
जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने तहसील परिसर का निरीक्षण भी किया। तहसील परिसर स्थित तालाब को उबड़-खाबड़ देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत तहसील कर्मियों से फ ावड़ा मंगाया और तालाब को समतल करने व पौधरोपण करने में जुट गए। एसपी एमपी वर्मा और सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने भी फ ावड़ा चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें