फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामले को सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा

Mon, 15 Feb 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कुछ संगठन सांप्रदायिक रंग देकर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है मुस्लिम विरोधी संगठनों को मजबूत किया जा रहा है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय सचिव मो. मतीन खान ने प्रेसकांफ्रेंस में यह बातें कही। रविवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्टीय सचिव मो. मतीन खान एबी नगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा और हिंदू संगठनों के लोग लगातार धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्नाव की घटना भी इसी कोशिश का एक हिस्सा है। इस दौरान लीग के जिलाध्यक्ष मो. अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
एक्सपर्ट टीम करेगी जांच, एसपी
एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि फेसबुक का पेज और मैसेंजर को खोलने के लिए लखनऊ से एक्सपर्ट  टीम को बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया सर्विलांस टीम अमित से जेल में मुलाकात आईडी खोलने के लिए पासवर्ड जानने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें