औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक ने कुत्ते को बचाने में तेज ब्रेक लगाई तो पीछे चल रहा आलू लदा ट्रक भिड़ गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
हरदोई जिले के संडीला कोतवाली के मुन्नूखेड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (45) गांव के ही गोविंद (30) के साथ फर्रुखाबाद से ट्रक में आलू लादकर एक्सप्रेसवे के रास्ते असम जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक लेकर सुनील हसनगंज कोतवाली के तालासरांय गांव के पास पहुंचा था तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाई तो पीछे से भिड़ गया।
हादसे में चालक सुनील और क्लीनर गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रक को लखनऊ टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया है।