फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से तीन घंटे जाम

विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर ट्रक खराब होने से लगा जाम। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बाबूगंज पुल के पास सोमवार सुबह एक ट्रक खराब हो गया। इससे बाबूगंज तिराहे से हाईवे की ओर जाने वाली लेन पर तीन घंटे जाम लगा रहा। चालक ने मैकेनिक को बुलवाकर ट्रक की मरम्मत कराई। इसके बाद जाम खत्म हो सका।
विज्ञापन

हरदोई से हाईवे बाईपास की ओर जा रहा ट्रक सुबह सात बजे बीच सड़क पर खराब हो गया। चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रक को आगे बढ़ाकर किनारे नहीं कर पाया। ट्रक सड़क पर खड़ा होने से कानपुर व हरदोई की ओर से आने-जाने वाले वाहन जाम में फंस गए।
यातायात पुलिस ने किसी तरह वाहनों का आवागमन शुरू कराया। चालक ने ट्रक की मरम्मत कराई। इसके बाद किनारे किया। इस दौरान तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ वाहन चालक इधर-उधर से निकलते रहे। जाम के कारण लोगों को दफ्तर, स्कूल और अन्य स्थानों पर पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें