फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुए डंपर में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Fri, 08 Aug 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बुधवार शाम छह बजे आगे चल रहे डंपर का अचानक टायर फटने से पीछे आ रहा ट्रक उसमें भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश जिले के इंदौर के इरावली देवास के वार्ड नंबर एक निवासी भरत चौहान (32) इंदौर से ट्रक में घी लादकर लखनऊ जा रहा था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गहरा गांव के सामने आगे चल रहे डंपर का टायर अचानक से फटने से वह अनियंत्रित हो गया और पीछे चल रहा ट्रक उससे भिड़ गया। हादसे में चालक भरत चौहान गंभीर घायल हो गए। देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ट्रक मालिक अभिषेक रामगढ़िया ने बताया कि भरत दो भाईयों में छोटा था, बड़ा भाई गणेश है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। भाई की तहरीर पर डंपर के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें