फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंती में पलटे तेज रफ्तार ट्रक, लोडर

विज्ञापन
तारगांव मोड़ के पास खंती में पलटे ट्रक को देखते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बिछिया। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ट्रक और लोडर सड़क पार कर रहीं बकरियों को बचाने में खंती में पलट गए। इससे लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर दही थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल चालक को बिछिया सीएचसी भेजा। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कब्बाखेड़ा निवासी अमर सिंह लोडर चालक है। शुक्रवार की सुबह प्लास्टिक की पाइप रायबरेली में उतार कर उन्नाव लौट रहा था। दूसरी तरफ कानपुर से चोकर लेकर ट्रक मौरावां जा रहा था। तारगांव मोड़ के पास सड़क पार कर रहीं बकरियों को बचाने में आमने-सामने आए ट्रक और लोडर अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे खंती में पलट गए।
ट्रक चालक और क्लीनर भाग गए, जबकि लोडर चालक अमर सिंह खंती में लोडर के नीचे दब गया। राहगीरों ने दही थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह पहुंचे और चालक को बाहर निकलवाकर बिछिया सीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से लोडर को बाहर निकलवाया। वहां से गुजर रहे एएसपी शशि शेखर गाड़ी से उतरे और घटना की जानकारी लेने के बाद रवाना हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकलवाने की कवायद शुरू हुई। इस कारण दोनों तरफ का यातायात रोक दिया गया। ट्रक निकलवाने में काफी समय लग गया, जिससे जाम लंबा हो गया। जाम में प्रसूताओं को लेकर जा रहीं एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें