- अभी एक दिन और अन्य स्टेशनों से पकड़नी होगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। कानपुर- लखनऊ रेलरूट स्थित जैतीपुर स्टेशन पर इंटर लॉकिंग और नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। इसलिए झांसी पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही है। इससे अवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
जिले से रोज करीब तीन हजार यात्रियों का आवागमन रोजगार, पढ़ाई, व्यापार आदि के लिए लखनऊ व कानपुर आवागमन होता है। जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर इंटर लॉकिंग व ट्रैक मरम्मत का काम 29 अगस्त से शुरू किया गया था। अभी एक दिन काम और चलेगा। इसलिए 51813 व 51814 झांसी पैसेंजर ट्रेन चार अगस्त तक निरस्त की गई।
इसके अलावा 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन, 64203 लखनऊ- कानपुर मेमू, 64211 लखनऊ- कानपुर मेमू , 51814 लखनऊ- झांसी पैसेंजर, 64255 उतरेटिया- कानपुर मेमू, 55346 कासगंज- लखनऊ पैसेंजर, 64204 कानपुर- लखनऊ मेमू, 64212 और 64214 कानपुर- लखनऊ मेमो पैसेंजर चार अगस्त को जैतीपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसलिए यहां के लोगों को अन्य स्टेशनों से सफर करना पड़ रहा है। स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि काम पूरा होने के बाद सभी ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू हो जाएगा।