फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जयंती पर जन नायक कर्पूरी ठाकुर को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा समाज के पिछड़ों के लिए काम किया। उनकी जैसी सामाजिक समता की सोच रखने वाले नेता बिरले ही होते हैं। भारत सरकार ने उन्हें मरणोंपरांत भारत रत्न की उपाधि देकर सही मायने में उनका सम्मान किया है। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह बात कही।
कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के अवसर पर सविता महासभा द्वारा सिविल लाइन स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आशुतोष शर्मा ने कहा कि हक चाहते हो तो लड़ना सीखो, पग-पग पर अड़ना सीखो, जीना है तो मरना सीखो का नारा देने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़े, अति पिछड़े वर्ग को उनका हक दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्हें भारत रत्न की उपाधि देकर भारत सरकार ने उनका ही नहीं उनकी सोच और विचारों का भी सम्मान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सविता महासभा के जिलाध्यक्ष अजय शंकर ठाकुर ने कहा कि जननायक की स्वर्ण जयंती पर मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि देकर सविता समाज का मान बढ़ाया है। जयप्रकाश आर्य ने जननायक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि जन नायक के बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अवधेश कुमार शर्मा, अरुण सविता, दिलीप कुमार, कल्लू सविता, प्रदीप कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें