फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बौर से लद गए पेड़, बंपर पैदावार की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। मार्च का महीना शुरू होते ही आम के पेड़ बौर से लद गए हैं। इसे देख बागवान बंपर पैदावार होने की उम्मीद लगा रहे हैं। अगर आंधी का प्रकोप न हुआ तो इस बार आम के दाम कम रहेंगे और हर कोई इसका स्वाद ले सकेगा।
विज्ञापन

इस वर्ष अधिक तापमान होने के कारण समय से करीब 20 दिन पहले ही बौर आने लगा है। मार्च के आते-आते पूरा बाग बौर से लद गया। इस समय आम के बाग में पेड़ों में बौर नजर आ रहे हैं। इससे बागवान अच्छी फलल की उम्मीद लगाए हैं। बागवानों में रामकिशोर, श्याम कुमार, नरेश, फुरकान, रामसनेही आदि ने बताया कि तापमान बढ़ने से समय से कुछ पहले बौर आ गया। राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि अच्छी फसल तैयार होने की उम्मीद है, लेकिन फसल को रोग और कीट से बचाने के लिए देखभाल की ज्यादा जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें