फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के फुटरेस्ट में फंसा अर्थवायर, चिंगारी निकलने से हड़कंप

Sun, 11 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो पर अर्थवायर की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेज रफ्तार से रनथ्रू जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के फुटरेस्ट में अचानक अर्थवायर फंस गया। इससे उसमें तेज चिंगारी उठी और स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ढीले अर्थवायर को दुरुस्त किया। तेज रफ्तार के कारण अर्थवायर आगे जाकर छूट गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब एक बजे गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन उन्नाव जंक्शन के दो नंबर प्लेटफार्म से तेज रफ्तार से रनथ्रू निकल रही थी। तभी पटरियों से निकला अर्थवायर ट्रेन के फुटरेस्ट में फंस गया। अर्थवायर के फंसने से तेज चिंगारी निकलने लगी। पटरियों के पास से चिंगारी निकलते देख वहां पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। रनथ्रू ट्रेन होने के कारण तेज गति से जाते समय आगे जाकर अर्थवायर पैडल से छूट गया। इसकी सूचना लोगों ने स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों को दी।

सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में अर्थवायर की मरम्मत की। इसके बाद यातायात सुचारु किया जा सका। रनथ्रू होने के कारण ट्रेन तो चली गई लेकिन अर्थवायर से निकली चिंगारी से हादसा होने से बच गया। इस बारे में स्टेशन अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें