हसनगंज के धौरा केंद्र पर तौल मशीन पर बच्चे को लिटाकर वजन लेते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
वजन दिवस के पहले दिन ठंड के बावजूद भारी संख्या में बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे।
असोहा प्रतिनिधि के अनुसार डीएम सुरेंद्र सिंह गोद लिए गांव कांथा के मजरा तेजीखेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो 98 बच्चों में चार बालक व चार बालिकाएं अतिकुपोषित श्रेणी में मिली। सीडीओ संजीव सिंह ने नवाबगंज ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र आशाखेड़ा जाकर वजन दिवस का जायजा लिया। अपने सामने ही बच्चों का वजन भी कराया। बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम साईंपुर सगौड़ा, हरियावर तथा डडिया में एक-एक बच्चे का वजन औसत से कम पाया गया। माढ़ापुर में 127 बच्चों का वजन लिया गया। इसी प्रकार कमलापुर में 58, परशुरामपुर में 111, फ रीदपुर कट्टर में 64, जगतनगर में 84 तथा मदारनगर में 154 बच्चों की तौल कराई गई। इनमें कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार नहीं पाया गया
सफ ीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने बच्चों की तौल कराई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि इब्राहिमाबाद में 116 बच्चों की तौल की गई जिसमें कुपोषित 20, अतिकुपोषित 3 पाए गए। खानपुरसनहा में 102 में 93 बच्चो का वजन लिया गया जिसमें 20 कुपोषित व 5 अतिकुपोषित मिले। एलोनारी में 99 बच्चों में 32 कुपोषित व 5 अतिकुपोषित बच्चे पाए गए।
सीडीओ ने बताया कि वजन दिवस के पहले दिन 1783 केंद्रों पर वजन दिवस मनाया गया। इसमें 184000 बच्चों की तौल कराई गई। शेष 1569 बच्चों का वजन 13 दिसंबर को कराया जाएगा। छूटे केंद्रों पर 14 दिसंबर को अभियान चलाकर बच्चों का वजन होगा।