ट्रांसफार्मर फुंकने या खराब होने के कारणों की जानकारी करके शिकायतें निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी श्रमिकों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। गुरुवार सुबह 11 बजे से पन्नालाल हाल में डीएम की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। डीएम ने एक-एक अधिकारी से उसके विभाग की योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी हासिल की। अधिकारियों को जनकल्याणकारी व योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों के लिए शुरू योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी श्रमिकों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाय। पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए 15 प्रकार की योजनाएं हैं। कहा कि मनरेगा में जो मजदूर 50 दिन कार्य कर चुके हों, उनका पंजीकरण जरूर कराया जाय। कहा कि कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना में श्रमिकों के 21 वर्ष से कम उम्र के अविवाहित पुत्र व पुत्रियों का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिलाया जाय। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
खाली राशन की दुकानों जल्द होंगी आवंटित
जिलाधिकारी ने कहा कि खाली दुकानों को नियमानुसार भर लिया जाय। डीएम ने कर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर देते हुए डीएम ने विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक बुलाने व कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्रों के नाम (जिनकी उम्र 01 जनवरी 17 को 18 वर्ष हो जाएगी) या जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है और उनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। फ ार्म-6 भरकर जुड़वा दिये जाएं। राज्य पोषण मिशन के तहत हौसला पोषण योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि जहां पर अतिकुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है। वहां पर डाक्टर की टीम भेजकर कुपोषण दूर करने के प्रभावी प्रयास किए जाए। बैठक में सीएमओ डा. बीएन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी एनबी सविता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।