फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क बनाने के दौरान हाईवे पर पांच घंटे रेंगा यातायात

Sun, 09 Nov 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ- कानपुर हाईवे पर सड़क बनाने का काम चलने से नवीन मंडी से गदनखेड़ा चौराहा तक शनिवार को पांच घंटे तक यातायात रेंगता रहा। यातायात प्रभारी ने निर्माण एजेंसी को आधी लेन में काम कराने और आधी से यातायात चालू रखने की हिदायत दी है।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ओवर-ले का काम चल रहा है। इससे दो किमी में सड़क को बंद करके दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से निकाला जाता है। शनिवार सुबह दस बजे नवीन मंडी से हुसैन नगर तिराहा तक सड़क बनाई गई। इससे दो किमी मे दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन (लखनऊ से कानपुर जाने वाली) एक लेन बंद रही। इससे सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ते देख यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने दोपहर दो बजे काम बंद करा दिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को पूरी लेन बंद करने के बजाए आधी लेन में काम कराने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें