फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद टोल पर सामान्य हुआ यातायात

विज्ञापन
गुरुवार को टोल प्लाजा पर सन्नाटा। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। टोल प्लाजा पर फास्ट टैग व्यवस्था धीरे, धीरे पटरी पर आने लगी है। 48 घंटे बाद टोल पर यातायात सामान्य हो सका। वहीं टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक ने 92 फीसदी वाहनों में फास्ट टैग लगने का दावा किया। हालांकि गुरुवार को बिना फास्ट टैग के निकले 1377 वाहनों से 1.89 लाख रुपये का टोल वसूला गया। बीच-बीच में कुछ बगैर टैग वाले वाहन फास्टैग लेन में गए तो दोगुने टोल को लेकर चालक व कर्मियों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को निकले वाहनों में लगभग 92 फीसदी में फास्ट टैग लगा मिला। जिन्होंने नहीं बनवाया उनको लेन के बारे में जानकारी हो गई है। जो दो अप, डाउन की कैश लेन हैं उन पर टोल लेने में जो 2 से 3 मिनट का वक्त लग रहा है। टोल पर ही फास्टैग के प्राइवेट काउंटर लगे हुए हैं। वहीं टोल की लेन का सेंसर बूम खराब होने से लगभग दो घंटे तक लेन को बंद रखा गया। जिसके बाद इंजीनियर की मदद से सेंसर बूम को सही कर यातायात चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें