फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर में ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर विद्युत पोल में टक्कर लगने के बाद पलट गई। जिसमें दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बिल्हौर के गांव गहोलिया निवासी नन्हू (40) पुत्र नवीशेर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में महमदाबाद-कलवारी मार्ग पर संचालित एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। देर शाम वह ट्रैक्टर ट्रॉली पर ईंट लादकर इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर गया था। गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। जिसमें दबकर नन्हू की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें