फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हत्या पर सड़क पर उतरे साथी

Fri, 12 Feb 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की हत्या के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को आक्रोश व्यक्त किया। वकीलों ने पहले एक शोकसभा आयोजित कर मृतात्मा की शांति के दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। वकीलों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने डीएम व एसपी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि बुधवार को लखनऊ में हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर आशू गैस के गोले छोड़े थे। इसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए थे। पुलिस की बर्बरता के विरोध में उन्नाव के अधिवक्ताओं ने भी गुरुवार को अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सभी ने बार एसोसिएशन उन्नाव में बार अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिह ने आयोजित बैठक में इस घटना पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर बार महामंत्री दीप नरायन त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनरायन निगम, सतीश शुक्ला, रामसुमेर सिंह, हरीश अवस्थी, श्रीकांत, सिद्धांत अवस्थी, कालिका प्रसाद, गुलाब सिंह, अतुल गौड़ आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें