फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खाद दुकानों से नौ नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जनपद में खाद दुकानों पर चेेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 32 दुकानों में जांच की गई और नौ खाद नमूने लिए गए। दुकान बंद करके चले जाने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित और तीन दुकानदारों को कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई।

शासन के निर्देश पर बुधवार को जनपद के खाद विक्रेताओं के यहां छापा मारा गया। उप कृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने बीघापुर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने पुरवा व हसनगंज तहसील क्षेत्रों में संचालित दुकानों में जाकर जांच की। भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने बांगरमऊ व सफीपुर और उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर ने सदर तहसील क्षेत्र की दुकानों में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 32 दुकानें चेक की गईं। जिसमें संदिग्ध स्टॉक मिलने पर नौ खाद के नमूने लिए गए। छापे की सूचना से बांगरमऊ के हरिओम सीड्स को जांच न कराने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया। रेट बोर्ड व दुकान का नाम न लिखा होने सहित अन्य कमियां मिलने पर तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें