फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जीएसवीएम के प्रवक्ता पर लगाया उगाही का आरोप, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नवाबगंज (उन्नाव)। सोहरामऊ में स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्रों ने कानपुर के जीएसवीएम के फोरेंसिक साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष पर प्रायोगिक परीक्षा पास कराने के एवज में उगाही का आरोप लगाया है। छात्रों की शिकायत पर विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने सीएसजेएमयू कानपुर के कुलसचिव को जांच का आदेश दिया है।

सरस्वती मेडिकल कॉलेज 2019 बैच के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन को 21 दिसंबर को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि काॅलेज से संबद्ध छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) द्वारा कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में 14 से 20 दिसंबर 2023 के बीच फोरेंसिक साइंस की प्रायोगिक परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि जीएसवीएम के फोरेंसिक साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष ने प्रायोगिक परीक्षा पास कराने के बदले प्रति छात्र तीन हजार रुपये की मांग की गई थी। रुपये न देने पर फेल करने की धमकी दी थी। आरोप है कि फेल होने के डर से कुछ छात्रों ने 2.70 लाख रुपये एकत्र कर उन्हें दिए थे। शिकायत पर विशेष सचिव डॉ. अखिलेश मिश्र ने 28 दिसंबर को सीएसजेएमयू के कुल सचिव को मामले की जांच सौंपी है। जीएसवीएम के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला का कहना है कि शिकायत की जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन



सरस्वती मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस 2019 बैच के अंतिम वर्ष के छात्र-छत्राओं ने लिखित शिकायत की है। सीएसजेएमयू व जीएसवीएम के प्रबंधन से संपर्क किया गया है। उन्होंने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। - डाॅ. सौरभ कंवर, निदेशक, सरवस्ती मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें