फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर फायरिंग, पथराव

Sun, 05 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अजगैन/नवाबगंज। नवाबगंज में चल रहे चैवतर मेला में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवकों के एक गुट ने कई फायरिंग और पथराव किया। घटना से भगदड़ मच गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मगर तबतक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज कस्बे में मां दुर्गा कुशहरी का चैतवर मेला चल रहा है। मेले में कानपुर, लखनऊ,  हरदोई सहित कई जनपदों लोग आए हैं।

रविवार करीब दो बजे कसबा में श्याल लाल इंटर कालेज के पास स्थित बाग में रुके मेलार्थियों के बीच पहुंचे कुछ युवक महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने लगे। लोगों ने इसका विरोध किया तो शोहदों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी से अफरातफरी मच गई।

इसके बाद शोहदों ने पथराव भी किया। हादसे में कानपुर के मीरपुर कैंट निवासी सोनी पत्नी सुरेश, विकास, सोहन, रमेश, बालागंज लखनऊ निवासी अमर सिंह, सीमा और मनोहर समेत सात लोग घायल हो गए। मेला में फायरिंग की सूचना पर अजगैन थाना के प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे मगर फायरिंग और पथराव करने वालों का कहीं पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। घटना की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें