फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 11 Dec 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज कस्बे में बस स्टाप के पास तेजरफ्तार बस की टक्कर से  बाइक सवार की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब अचानक टेंपो के सामने आने पर बाइक सवार के ब्रेक लगाने पर पीछे से आई बस ने उसे रौंद दिया। अगर युवक हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन



अजगैन थाना क्षेत्र के बिचपरी गांव निवासी राजेश लोधी (25) पुत्र बाबूलाल लखनऊ में गुटखा फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार सुबह वह बाइक से लखनऊ जा रहा था। नवाबगंज कस्बे में बस स्टॉप के पास हाईवे पर अचानक टेंपो के सामने आने पर राजेश ने जैसे ही ब्रेक लगाया पीछे से आई बस ने उसे रौंद दिया।



राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद बस चालक लखनऊ की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से निकले परिचय पत्र से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। काफी देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन



मृतक के भाई राजू ने बताया राजेश की  11 महीने पहले ही महिपतखेड़ा गांव निवासी पुष्पा से शादी हुई थी। राजेश ने पिछले महीने ही नई बाइक खरीदी थी। उधर पति की मौत की खबर सुनकर पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें