फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिन में तीन बार पुल की सड़क धंसी

Wed, 15 Jul 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रायबरेली क्रासिंग पर बने आरओबी की रोड व स्लेब के धंसने का सिलसिला लगातार जारी है। बीस दिनों में तीन बार रोड व स्लेब धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे आरओबी निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाने की पोल खुल रही है।
विज्ञापन


रायबरेली क्रासिंग पर बने आरओबी में लगातार आ रही खामियों से इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। आरओबी के शुरू होने से पूर्व भी कई बार रोड व स्लैब के धंसने की जानकारी मिली थी। इसकी खबर भी अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की हैं। इससे एनएचएआई के अधिकारियों ने आरओबी निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे वाहनों के डेडलाइन से पहले ही शुरू करवा दिया। आरओबी को वाहनों के शुरू किए अभी बीस दिन ही बीते थे कि इसकी रोड व स्लैब में दरार आने की शिकायतें आना शुरू हो गईं।

इस आरओबी को 24 जून को वाहनों के लिए शुरू करवाया गया था। इसके तीन दिन बाद ही कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली रोड धंस गई थी। इसकी खबर भी अमर उजाला ने 28 जून के अंक में प्रकाशित की थी। इसके बाद अब इस आरओबी में लखनऊ से कानपुर को जाने वाले मार्ग पर एक बार फिर से गड्ढा होने और इसके दूसरी छोर पर स्लैब के धंसने की घटना हुई है। हालांकि इसकी जानकारी होते ही विभागीय अधिकारियों ने इस लेन पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद करवाकर तेजी से मरम्मत का कार्य भी शुरू करवा दिया।
विज्ञापन


वर्जन
इस प्रकार की घटनाएं तो ओवरलोड चलने वाले वाहनों के कारण होती हैं। जैसे ही इसकी जानकारी मिली थी वैसे ही मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया। आगे ऐसा न हो इसलिए स्लैब पर अतिरिक्त सरियों का जाल डालकर इसे और मजबूत बनवाया जा रहा है। - पी शिवशंकर,  परियोजना निदेशक, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें