फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तीन जगह रूट डायवर्जन से 15 किमी. की दूरी तय करने में लग रहे डेढ़ घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे वाहन दौड़ने की बजाय रेंग रहे हैं। हालत यह है कि 15 किलोमीटर में तीन जगह रूट डायवर्जन है। इस दूरी को तय करने में में वैसे तो 10 से 12 मिनट लगते हैं लेकिन अब डेढ़ घंटे लग रहे हैं। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

जाजमऊ कानपुर से लखनऊ बनी बार्डर तक की दूरी करीब 80 किलोमीटर है। वर्तमान समय में बनी बार्डर के पास लखनऊ-कानपुर एलीवेटेड एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है। इसलिए भारी वाहनों को सीधे न निकालकर दही चौकी से रूट डायवर्जन करके असोहा पुरवा होते हुए मोहनलालगंज निकाला जा रहा है। इसके बाद दूसरा रूट डायवर्जन सोनिक मोड़ के पास चल रहा है। यहां पर गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन जंक्शन पर गर्डर रखने के लिए वाहनों को करीब 500 मीटर तक डायवर्ट करके एक ही लेन से निकाला जा रहा है। इससे यहां अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं।
तीसरा डायवर्जन नवाबगंज में अजगैन कोल्ड स्टोरेज के पास से पक्षी विहार गेट तक चल रहा है। करीब दो किमी तक वाहन एक ही लेन से निकाले जा रहे हैं। इससे यहां पर भी जाम के हालात बने रहते हैं। दही चौकी से पक्षी विहार की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। इस दूरी के बीच तीन डायवर्जन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग अब हाईवे से सफर करने में कतराने लगे हैं।
विज्ञापन


सोनिक मोड़ पर समय समाप्त होने के बाद भी रूट डायवर्जन
हाईवे पर सोनिक मोड़ पर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के जंक्शन पर गर्डर रखने के लिए 20 अक्तूबर से पांच नवंबर तक का रूट डायवर्जन लिया गया था। हालांकि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी डायवर्जन जारी है। बड़ी बात यह है कि कार्यदायी संस्था 32 गर्डर में मात्र 16 ही रख सकी है। अभी भी 16 रखे जाने शेष हैं। दिवाली बीत चुकी है लेकिन यहां पर काम शुरू नहीं हो सका है। डायवर्जन बढ़ने से वाहन रेंगते हुए निकल रहे हैं।


नवाबगंज में चल रहा सड़क निर्माण, धूल गिट्टी से लोग परेशान
नवाबगंज में अजगैन कोल्ड स्टोरेज से पक्षी विहार गेट तक एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में कानपुर से लखनऊ रूट पर सड़क तोड़ने का काम चल रहा है। इसलिए उड़ रही धूल व फैली गिट्टी लोगों को परेशानी में डाल रही है।

कोट-
गंगा एक्सप्रेसवे के जंक्शन को लेकर काम पूरा नहीं हो सका है। इसलिए रूट डायवर्जन जारी है। एजेंसी से बातचीत हुई है। दिवाली और छठ पर्व पर मजदूरों के घर जाने की बात कही है। जल्द काम शुरू करने को कहा गया है। वहीं नवाबगंज में निर्माण से रूट डायवर्जन है। दही चौकी में अभी डायवर्जन जारी रहेगा।
विज्ञापन

- भुवन सिंह मौर्य, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें