फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्चे की हत्या में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा गांव में लापता बच्चे का शव मिलने की घटना में तीसरे दिन पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा है। आरोप है कि पुलिस तीन आरोपियों को बचाना चाहती थी। मृतक के पिता के न मानने पर तीसरे आरोपी को भी जेल भेजा। दो अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मगरवारा गांव से दो नवंबर को लापता हुए राममोहन सिंह के नौ साल के बेटे अजय का बुधवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर राजेश पटेल, राजा के साथ दुकानदार निर्भय सिंह उसके भाई अभय और मनीष पर अपहरण, हत्या, पाक्सो और साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने हत्यारोपियों में राजा, राजेश और निर्भय को गिरफ्तार कर लिया था।
मृतक के पिता राममोहन के मुताबिक, शुक्रवार को वह घाट पर मिलने पर वाली अंतिम संस्कार की पर्ची लेने कोतवाली गया तो उसे पुलिस ने बैठा लिया। आरोप है कि हत्यारोपी निर्भय और उसके भाइयों का नाम वापस लेने का दबाव बनाया गया। पीड़ित के मुताबिक, दो घंटे उसे कोतवाली में बैठाया गया। बाद में पुलिस ने रात में घर आने की बात कहकर जाने के लिए कहा। राममोहन के नाम वापस न लेने पर पुलिस ने हत्यारोपी राजा, राजेश और निर्भय को जेल भेज दिया। दो आरोपियों की तलाश चल रही है। पुलिस ने अंतिम संस्कार के समय मृतक के पिता को 11 हजार रुपये दिए थे। उसके बाद प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जेल भेजा है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




-



बेटे के गम में मां बदहवास, पड़ोसियों ने दिया खाद्यान
उन्नाव। बेटे को हमेशा के लिए खो देने के गम में मां रानी बदहवास है। डॉक्टर ने उसे भर्ती कराने की सलाह दी है। तीन दिन से काम पर न जाने से घर में खाने तक के लाले हैं। पड़ोसी खाद्यान उपलब्ध करा रहे हैं। मृतक के पड़ोस में रहने वाली बच्ची ने बताया कि दिवाली से एक दिन पहले निर्भय उसे इशारे कर रहा था। यही नहीं उसके पिता पटाखे देने के बहाने उसे बुला रहे थे लेकिन वह नहीं गई। पड़ोसियों का कहना था कि आरोपी मृतक की बहन को शिकार बनाना चाहते थे लेकिन सफलता न मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी। चर्चा यह भी है कि शव झाड़ियों में नहीं बल्कि हत्यारोपी निर्भय के कबाड़ वाले कमरे में पड़ा मिला। इसलिए पुलिस ने बिना किसी को बताए शव सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। (संवाद)
-
बाल कल्याण न्यायपीठ की अध्यक्ष ने की पीड़ित परिजनों से मुलाकात
उन्नाव। बाल कल्याण न्यायपीठ की अध्यक्ष प्रीति सिंह और बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा शुक्रवार को मृतक बच्चे के घर पहुंचे और माता-पिता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पिता ने बताया कि बच्चे को निर्भय, अभय, मनीष ने अपने दो साथियों के साथ मिल जान से मार दिया। अध्यक्ष ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के साथ 13 साल की बड़ी बेटी वैष्णवी की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी ली। दो छोटे बच्चों को सरकार की संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें