फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किसान समेत तीन की मौत

Thu, 07 May 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक किसान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अचलगंज थानाक्षेत्र में खलिहान से भूसा लेकर घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं, आसीवन थानाक्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत हो गई और उसके भांजे की हालत नाजुक है। पुरवा में आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में युवक की जान गई। अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी शिवनाथ यादव (55) और उसका भतीजा अंकित बैलगाड़ी में भूसा लादकर घर लेकर जा रहे थे। भतीजा बैलगाड़ी चला रहा था जबकि शिवनाथ यादव बैलगाड़ी के पीछे चल रहा था। रास्ते में साहब खेड़ा गांव की पुलिया के पास पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।

हादसे में घायल किसान शिवनाथ को परिजनों ने अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद से पत्नी रूपरानी का बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि बाइक सवार युवकों की पहचान हो गई है  कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इसी तरह, आसीवन थानाक्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में हसनगंज थानाक्षेत्र के बहरौली जहानपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (40) अपने भांजे कुलदीप के साथ बारात जा रहा था। आसीवन थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव से लौटते समय सहिजना गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हसनगंज स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में ओमप्रकाश की मौत हो गई जबकि उसके भांजे की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं पुरवा संवाददाता के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अमरापुर गांव निवासी सुभाष (25) किसी काम से बीघापुर गया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। पुरवा-पाटन मार्ग पर मिर्री के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए लेकिन हादसे के तुरंत बाद वह बाइक समेत भाग निकले जबकि सुभाष की मौके पर मौत हो गई।

इसी तरह, लखनऊ-कानपुर हाइवे पर अजगैन थाने के पास कार की टक्कर से शहर के मोहल्ला एबी नगर निवासी मुदित (28) और शैलेश पटेल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, नवाबगंज पक्षी विहार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अर्जुन और पवन नाम के दो युवक घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने से यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों कहां के रहने वाले हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें