फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
माखी में किराना के थोक व्यापारी रामबाबू के घर लगाई गई नकब को देखती पुलिस । - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज/चकलवंशी। सर्दी की शुरुआत होते ही चोरों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई है। मंगलवार रात चोरों ने हसनगंज में मेडिकल स्टोर संचालक व किसान के घर को निशाना बना करीब 12 लाख का माल पार कर दिया। वहीं माखी थाना क्षेत्र में थोक किराना व्यापारी के घर में नकब लगा नगदी, जेवर समेत करीब तीन लाख का माल बटोर लिया। फील्ड यूनिट टीम की मदद से पुलिस ने सुराग तलाशने की कोशिश की। कुछ हाथ न लगने पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवाजखेड़ा गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सुनील सिंह पुत्र हनुमान सिंह के घर को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बनाया। घर के पीछे खड़े ट्रैक्टर के सहारे पहले छत फिर जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से से एक लाख रुपये व 10 लाख के जेवर पार कर दिए। तड़के करीब चार बजे नींद खुलने पर कमरे का सामान बिखरा देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
चोरों ने मेडिकल स्टोर संचालक के घर से 500 मीटर दूर रहने वाले किसान फकीरे पुत्र रामशंकर के घर को निशाना बनाया। फकीरे घर में ताला बंदकर परिवार के साथ पास के दूसरे घर में सोया था। मेन गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने यहां से 50 हजार रुपये व जेवर समेत एक लाख का माल चोरी किया। सुबह परिजनों ने मेन गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस दोनों घरों में जांच कर लौट आई। कोतवाली के एसआई अब्बू कासिम ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी निवासी किराना के थोक कारोबारी रामबाबू पुत्र कामता प्रसाद पिछले दो साल से चकलवंशी-परियर मार्ग पर पावा गांव के पास नया मकान बनाकर रह रहे हैं। पहली मंजिल पर वह किराना का थोक कारोबार करते हैं। रामबाबू मंगलवार को भाई दूज के त्योहार पर पत्नी अमिता और दो बच्चों के साथ अचलगंज थाना क्षेत्र के कांटी गांव गए थे। बुधवार सुबह घर लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगा दुकान में घुसे और डेढ़ लाख के सिक्के और दूसरी मंजिल पर उसके कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर पत्नी के डेढ़ लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। रामबाबू ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसओ माखी राजबहादुर व पावा चौकी प्रभारी संजय पाठक ने जांच करने के साथ उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर फील्ड यूनिट टीम को बुलाया। स्निफर डॉग के साथ पहुंची टीम ने दरवाजे और फ्रिज पर अंगुलियों के निशान लिए। दीवार में लगी नकब के पास से दौड़ा स्निफर डॉग खेतों के रास्ते डेढ़ किमी. दूर पावा गांव तक पहुंचा और ठिठककर रुक गया। एसओ राजबहादुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें