फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में प्रधान पति समेत तीन मौत

Sun, 21 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में प्रधान पति व एक फैक्ट्रीकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अचलगंज थानाक्षेत्र में अस्पताल में भर्ती पत्नी को दवा और खाना देकर लौट रहे फैक्ट्री श्रमिक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर करीब एक घंटा तक जाम लगाए रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अड़े रहे। पुलिस ने लाठियां भी पटकीं। इसी दौरान पहुंचे सदर विधायक ने परिजनों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया इसके बाद भीड़ ने शव उठाने दिया। पुरवा उन्नाव-मार्ग पर हुए हादसे में ग्राम प्रधान पति की मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। वहीं बारासवगर थानाक्षेत्र में टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


24, मृतक के फैक्ट्री श्रमिक के परिजनों को समझाते सदर विधायक पंकज गुप्ता।
श्रमिक की मौत पर लगा हंगामा, जाम
अचलगंज थानाक्षेत्र करे खुमानखेड़ा मजरे शेखपुर नरी निवासी ओमप्रकाश (25) पुत्र गया प्रसाद बंथर स्थित एक चमड़ा फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह जिला अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को खाना व दवाई पहुंचाने गया था। उसकी पत्नी को शुक्रवार को ही बच्चा हुआ है। अस्पताल से घर लौटते समय वह हाईवे पर जैसे ही गांव की तरफ मुड़ा तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। भीड़ ने ट्रक में आग लगाने की भी। सूचना पर सीओ सिटी आरके सिंह, कोतववाली पुलिस और अचलगंज थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच गए। करीब एक घंटे से जाम लगाए लोगों को काफी समझाने के बाद भी जब जाम खुलने के आसार नजर नहीं आए तो पुलिस ने लाठी भी पटकी लेकिन भीड़ सड़क से नहीं हटी। इसी दौरान रात करीब साढ़े दस बजे सदर विधायक पंकज गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। उन्होंने हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।

प्रधान पति पत्नी को छोड़ने गए थे मायके
पुरवा कोतवाली क्षेत्र में तौरा गांव मोड़ के पास वाहन की टक्कर से कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर ग्राम प्रधान संतोष कुमारी के पति सुशील (40) की मौत हो गई जबकि साथी वीरेंद्र यादव को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान पति को जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि सुशील अपनी पत्नी को बाइक से उनके मायके उन्नाव शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर में छोड़कर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


नहीं पहुंची एंबुलेंस, तोड़ दिया दम
बारासवगर थानाक्षेत्र में हुए ऊंचंगांव-बक्सर मार्ग पर नानमऊ गांव के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से नारायणदास खेड़ा गांव निवासी साइकिल सवार गोविंद (50) घायल हो गया। लोग देर तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने अपनी जीप से घायल को बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें