फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से क्लीनिक संचालक सहित तीन की मौत

विज्ञापन
नवाबगंज में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बा बिलीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काओ करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से क्लीनिक संचालक युवक तीन लोगों की मौत हो गई। सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती क्लीनिक संचालक और किसान की इलाज के दौरान मौत हुई जबकि शुक्लागंज निवासी एक युवक की कानपुर नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान मौत हुई है। एंटीजन रैपिड किट व आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में कारागार के 6 बंदी, नवाबगंज सीएचसी में तैनात 2 स्टाफ नर्स सहित 52 की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिछिया ब्लॉक के गांव पौंगहा निवासी 35 साल का युवक बैगांव में प्राइवेट क्लीनिक चलाता था। जुकाम, बुखार होने पर जांच कराई तो रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती किया था। सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्लागंज के मोहल्ला गायत्रीनगर निवासी 42 साल का युवक कानपुर ट्रांसपोर्ट नगर में नौकरी करता था। 3 सितंबर को उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव रावतपुर निवासी 53 साल के अधेड़ किसान की चार दिन पहले हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसकी जांच कराई थी। कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, अहमदपुर गांव की 22 साल की युवती, सकतपुर गांव में 55 साल का अधेड़, नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र में 2 स्टाफ नर्स, 32 साल का युवक, पुरवा तहसील क्षेत्र के बटऊमऊ व बैगांव में 35-34 साल की दो महिलाएं, पुरवा में 38 साल का युवक, बांगरमऊ में हुई जांच में शादीपुर गांव की 20 साल की युवती, बीघापुर में 35 साल का युवक, सिकंदरपुर सरोसी में 28, 35 व 38 साल के तीन युवक, सुमेरपुर में 4, बिछिया में 1, गंजमुरादाबाद में 38 साल का युवक, पुरानी बाजार में 2, कांशीराम में 3, जिला अस्पताल में हुई जांच में कारागार के 6 बंदियों की रिपोर्ट संक्रमित आई हैं। इसमें दो महिला बंदी भी शामिल हैं। इसके अलावा 4 अन्य युवक, शुक्लागंज में 11 व अन्य जिलों में जांच कराने वाले 5 व ट्रूनेट मशीन से जांच में 32 साल का युवक संक्रमित शामिल है।
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से तीन की मौत हुई है। वहीं, 52 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 17 को होम आइसोलेट व 35 को नवाबगंज के श्रीराममूर्ति कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 2268 कोरोना संक्रमित
जिले में अब तक 2268 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। स्वस्थ होने पर 1457 को घर भेजा जा चुका है। 758 का इलाज चल रहा है। जबकि कोरोना से जिले में अबतक 53 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
डीएम ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण
बिछिया। स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए कोविड एलवन अस्पताल का डीएम रवींद्र कुमार ने निरीक्षण किया। भोजन के साथ सफाई व्यवस्था देखी। सफाई सही मिलने पर मरीजों से बात की। मरीजों ने भी खाना सही मिलने की जानकारी दी। कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ आरपी सचान ने बताया कि 23 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें