फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में नालियों में बह जाता हजारों लीटर पानी

Wed, 12 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
केसरगंज में कुछ इस प्रकार से बर्बाद हो रहा रोजाना हजारों लीटर पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही देखिये शहर में कहीं पर तो लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं और कहीं पर रोजाना हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है। एक ओर जहां शहर के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई तक सुचारु रूप से नहीं हो रही है वहीं दूसरी ओर कई स्थानों में खुली पाइप लाइनों व टूटे पड़े इनके जोड़ों से पानी की बर्बादी हो रही है।

 मौजूदा समय में गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में पानी की मांग बढ़ गई है। सर्दियों में जहां प्रतिव्यक्ति करीब 80 लीटर पानी प्रतिदिन के हिसाब से मांग थी वहीं मौजूदा समय में यह बढ़कर सौ लीटर प्रतिदिन पहुंच गई है। लोगों की पानी की जरूरत पूरी करने के जिम्मेदार नगर पालिका, जलकल विभाग के अधिकारियों की लापरवाही इन दिनों आम लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि शहर के शिवनगर, लोकनगर, कब्बाखेड़ा, हिरन नगर, पूरन नगर सहित कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई न होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए अधिकारी/कर्मचारी शहर के मोहल्ले केसरगंज, दरोगाबाग, किला में काफी दिनों से खुली पड़ी पाइप लाइनों व इनके टूटे ज्वाइंट को दुरुस्त नहीं करवा रहे हैं। जिससे यहां रोजाना हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है।
विज्ञापन


दो दिन में दुरुस्त हो जाएंगी लाइनें
उन्नाव। पानी की सप्लाई व पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति के लिए पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है। क्षेत्र में जहां भी टूटी व जर्जर पाइप लाइनें हैं उन्हें दो दिनों के भीतर दुरुस्त करवा दिया जाएगा।- नरेंद्र मोहन मिश्र, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें