उन्नाव। मदरसा दारुल उलूम फैजेआम एबी नगर में हज ट्रेनिंग व टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान हज जाने वालों को टीके लगाए गए। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
हज ट्रेनिंग व टीकाकरण कैंप में 82 आजमीन हज महिला व पुुरुष ने शिरकत की। मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने आजमीन को हज से संबंधित जानकारियां दीं। मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करके आजमीन का टीकाकरण किया गया।
मैनेजर जमीन अहमद खां ने कहा कि इस कैंप में सभी को सहूलियत उपलब्ध कराने की कवायद की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजा सिंह ने कैंप का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर मौलाना नईम, कारी हसीब, हाजी शमुसुल, मो. फारुख खां, नासिर अहमद खां, डॉ. शाहिद, हाजी भूरे खां, जहीर अहमद खां व शराफत खां आदि मौजूद रहे।