फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अधिकारी ऐसे काम करें कि जिला नजीर बन सके’

Sat, 13 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले दौरे पर आए राजस्व परिषद के आयुक्त व जिले के नोडल अफसर धीरज साहू ने शुक्रवार को मातहतों के साथ बैठक योजनाओं का हाला जाना। उन्होंने विकास कार्यों में ढिलाई न बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि सभी विभाग इस तरह से काम करें कि विकास के मामले में जिला नजीर बन सके। उन्होंने योजनाआें को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ ही किसी भी योजना में पात्र लोगों का सर्वे कराकर सभी को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजस्व परिषद के आयुक्त व जिले के नोडल अफसर धीरज साहू कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिले में 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए तय समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही इंदिरा आवास, लोहिया आवास, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का सर्वे कराकर उन्हें हर हाल में लाभान्वित करने को कहा। नोडल अफसर ने डीआईओएस देवकी सिंह को निर्देश दिए कि बांगरमऊ स्थित नवनिर्मित इंटर कॉलेज में एक मार्च से हर हाल में कक्षाएं शुरू करा दी जाएं। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यक्रम व टीकाकरण के अलावा अन्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए। निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों को पोषित बनाने के लिए नियमित समीक्षा की जाए। बैठक में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ संदीप कौर समेत सभी अधिकारी रहे । बैठक के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखागार में फोटो स्टेट मशीन की व्यवस्था करने के साथ ही अभिलेखों की कंप्यूटर फीडिंग कराए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने तहसील सदर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए यहां पर बदहाल स्थिति में पहुंच चुके अभिलेखों को दुरुस्त कर उनके रखरखाव का विशेष ध्यान दिया जाए।

पीएचसी के निरीक्षण में मिली खामियां
नोडल अफसर व राजस्व परिषद के आयुक्त धीरज साहू शाम तीन बजे चमरौली स्थित न्यू पीएचसी पहुंचे। लैब में उपकरण व अभिलेख दुरुस्त न मिलने पर लैब असिस्टेंट धीरेंद्र कुमार को फटकार लगाते हुए डीएम से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने खस्ताहाल पीएचसी भवन को दुुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम से बजट बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीएचसी प्रभारी को ओपीडी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलाव समीक्षा में टीकाकरण कम मिलने पर एसीएमओ डा. आर के गौतम को लापरवाही बरत रहीं एएनएम की सूची तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें