सोहरामऊ थानाक्षेत्र में सात महीने पहले दुकान बंद करके घर लौटते समय बाइक सवार सर्राफा व्यापारियों से लूट की घटना का सोहरामऊ पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सहरावां गांव निवासी बलराम, सियाराम और शिवराम तीनों सगे भाई है। तीनों कसबा सोहरामऊ में ज्वैलरी की दुकान खोले हैं। बीते अगस्त महीने में दुकान से घर लौटते समय पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हे असलहों के बलपर करीब पांच लाख का माल लूट लिया था। पुलिस ने लुटेरे अनुज निवासी दूधमंडी लखनऊ और चांदबाबू को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर कुछ देवर बरामद हुए हैं।