फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो घर से नकदी-जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। किसान और कुम्हार के घर में दीवार फांदकर दाखिल हुए चोरों ने जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ितों के अनुसार, चोर 1.80 लाख का माल ले गए हैं। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव कुशेहरी निवासी सियाराम खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ बाहर बरामदे में सोने चले गए। तभी पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी 1.50 लाख कीमत के जेवर और 25 हजार रुपये पार कर दिए।
शुक्रवार सुबह जब नींद खुली और सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि यह रुपये उसने ट्यूमर के ऑपरेशन के लिए दो दिन पहिले ही बैंक से निकाले थे। चोरों ने उनके पड़ोसी लल्लू कुम्हार के घर छत के रास्ते पहुंचे और बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये ले गए। एसओ केके दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें