फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: श्रमिक के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। शिवनगर मोहल्ले में चोरों ने शनिवार को बंद घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने दो लाख का माल पार कर दिया। रविवार सुबह पता चलने पर पीड़ित घर पहुंचा, पुलिस ने जांच की और प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला निवासी काजल ने बताया कि पति सचिन मजदूरी करते हैं। शनिवार को घर में ताला बंद था। वह अपने मायके गई थी। रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, सिलाई मशीन, बैटरी और बच्चों के आभूषण सहित दो लाख कीमत का माल पार कर दिया। रविवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर वह पहुंची। ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें