फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से चोरों ने पार किया दो लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा में चोरों ने आधे घंटे के अंदर सूने घर को निशाना बना नगदी-जेवर समेत दो लाख का माल पार कर दिया। घटना के वक्त गृहस्वामिनी घर में ताला बंदकर पड़ोस के एक गेस्ट हाउस में शादी में शामिल होने गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा निवासी बबलू जायसवाल अचलगंज के पड़री स्थित शराब ठेका में नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर चले गए। रात 9.40 बजे उसकी पत्नी दिव्या जायसवाल घर में ताला बंदकर चचेरे भाई अंकुश के साथ पास के गेस्ट हाउस में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने चली गईं। आधा घंटा बाद घर लौटी तो मेन दरवाजे के साथ कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर अलमारी का सामान बिखरा देख सन्न रह गई। उसने बताया कि चोर 55 हजार की नगदी और जेवर समेत दो लाख का माल पार कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें