फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों से चोरों ने पार किया लाखों का माल
विज्ञापन

-औरास व माखी थाना क्षेत्र में हुईं घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी।
औरास/चकलवंशी(उन्नाव)। औरास व माखी थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बना नगदी-जेवर समेत डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। पीड़ित गृहस्वामियों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
घटना-एक
औरास थाना क्षेत्र के लहरू गांव निवासी शिवप्रसाद यादव अपने पिता शिवराम के साथ घर के बाहर सो रहा था। देर रात चोर घर के पीछे लगे दरवाजे की अंदर की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। शिवप्रसाद के अनुसार चोर बक्से को उठाकर पीछे ले गए और ताला तोड़कर 13 हजार की नगदी व जेवर समेत 70 हजार का सामान पार कर ले गए। चोरों ने चाचा रमेश यादव के घर की पीछे की दीवार में भी तीन जगह नकब लगाई पर दीवार मोटी होने से वह सफल नहीं हो सके। एसओ राजबहादुर ने बताया जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना-दो
माखी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नीरज सिंह शहर में रहकर एक फैक्टरी में नौकरी करता है। देर रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर गृहस्थी का लगभग 35 हजार का सामान पार कर दिया। घर पहुंचे नीरज ने कमरे का सामान बिखरा देख पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें