फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, बाल-बाल बचा भांजा

विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर सड़क हादसे में मृतक पप्पू की फाइल। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी(उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा भांजा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़े जाने की मांग कर सड़क पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम व पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर एक घंटा बाद जाम खुलवाया। मृत युवक ट्रक चलाकर परिवार का गुजारा चलाता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बा के मोहल्ला इंदिरानगर बहार बाग निवासी शीबू ऊर्फ पप्पू (39) तकिया स्थित एक ईंट-भट्ठे का ट्रक चलाता था। शुक्रवार को भट्ठे पर ट्रक खड़ाकर घर चला गया था। शनिवार सुबह अपने भांजे के साथ बाइक से भट्ठे पर जाने के लिए निकला। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहा पप्पू सड़क पर जबकि उसका भांजा किनारे जा गिरा। ट्रक का पहिया शीबू को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने व मुआवजे की मांग कर घटनास्थल पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद व एसओ सुरेश कुमार पटेल ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शीघ्र चालक की गिरफ्तारी करने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिलाया। जिसके बाद उग्र लोग शांत होकर सड़क से हट गए। लगभग एक घंटा जाम से आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने एक-एककर वाहनों को आगे बढ़ा आवागमन शुरू कराया। शीबू की मौत से पत्नी शबनम तीन मासूम बच्चों की परवरिश को लेकर आंसू बहाए जा रही थी। मां असगरे का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मृतक के भाई अकरम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें