फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सूने घर से चोरों ने पार की लाखों की नकदी व जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ कस्बे के एक घर से चोरों ने शनिवार रात अलमारी, बक्से के ताले तोड़कर करीब छह लाख रुपये व सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। घर में गृहस्वामी के बेटे के विवाह की तैयारी चल रही थी। पीडि़त ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के मढ़ियामऊ गांव निवासी हरिकेश शर्मा पुत्र राधेलाल शर्मा कस्बे में हाईवे किनारे मकान बना कर परिवार के साथ रहता है। बेटे सुधांशु की शादी तय है। 21 नवंबर को उसका तिलक कार्यक्रम हुआ था। 29 नवंबर को बरात जानी है। हरिकेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को पूरा परिवार गांव के अंदर बने पैतृक घर में था। शाम को बेटा घर आया था। लाइट जलाकर गया था। तब तक सब कुछ ठीक था लेकिन रविवार सुबह जब कुछ सामान निकालने आया तो ताला तो लगा था लेकिन कुंडी टूटी हुई थी। बेटे की सूचना पर घर पहुंचा तो अलमारी व बक्से टूटे पड़े थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि घर में होने वाली बहू के गहने बनवाने व शादी खर्च के लिए 3.82 लाख रुपये की नकदी रखी थी। इनके अलावा पत्नी के सोने, चांदी के करीब दो लाख के जेवर चोरी हुए हैं। बताया कि परिवार के ही एक युवक ने शादी तक बर्बाद करने की धमकी दी थी। उसकी भी जांच करने के लिए पुलिस से कहा है। सोहरामऊ एसओ संदीप शुक्ला ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। पीड़ित ने पहले भाई के लड़के पर आरोप लगाया था लेकिन जांच में रात में उसकी लोकेशन एक बरात में मिली। इसलिए घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें