फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर ने कार में मारी टक्कर, यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही थानाक्षेत्र के बिचपरी में डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद बीच रोड डंपर छोड़कर चालक भाग गया। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को किनारे कराया। इससे करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईवे पर लखनऊ की तरफ जा रहे डंपर ने बिचपरी गांव के पास आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार का पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक बाल- बाल बच गया। इसके बाद डंपर चालक बीच हाईवे पर वाहन छोड़कर भाग गया। कार चालक ने भी बीच रोड पर गाड़ी खड़ी कर दी। इससे दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची दही पुलिस ने क्रेन से डंपर व कार को किनारे कराया। शाम साढ़े सात बजे के करीब जाम खुल सका। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया गया है। डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें