फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दीवार में नकब लगाकर चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
फोटो-34- मेरी आवाज सुनो... - फोटो : थाना उत्तर के सामने बाइक और स्कूटी पर चढ़ा बेकाबू ट्रैक्टर। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
सफीपुर। कानखेड़ा गांव में शनिवार रात चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर पहुंचे चोरों ने अलमारी और बक्से में रखे 15 हजार रुपये और दो लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। रविवार को परिजन जब उठे तब चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव कानखेड़ा निवासी मंशाराम खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर पहुंचे चोरों ने बगल के कमरे में रखे बक्से और अलमारी से लगभग दो लाख के जेवर और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। कपड़ों को बाहर फेंक दिया। रविवार सुबह घर वालों की नींद खुली तो सामान बिखरा देखा। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पीआरवी को दी गई सूचना से जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें