फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: किन्नर समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला, रील स्टार नाज खान पर एफआईआर दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 21 Dec 2025 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: उन्नाव की चर्चित रील मेकर नाज खान के खिलाफ किन्नर समाज पर अपमानजनक टिप्पणी और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। इससे पहले वे थाने में माफी भी मांग चुकी थीं।
विज्ञापन
रील स्टार नाज खान पर एफआईआर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले की एक चर्चित रील बनाने वाली पर किन्नर ने सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें किन्नर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए रील बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है।बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन शास्त्रीनगर निवासी किन्नर लकी ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि सदर कोतवाली के गदनखेड़ा निवासी नाज खान ने नौ व 10 दिसंबर को अपनी इंस्टाग्राम आई से वीडियो पोस्ट किया।

विज्ञापन

इसमें उसने किन्नर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। 11 दिसंबर को उसने इस संबंध में तहरीर दी थी जिस पर नाज खान ने थाने आकर माफी मांगी और भविष्य में पुनरावृत्ति न करने का वादा किया था। आरोप है कि नाज लगातार किन्नर समाज को अपमानित कर धमका रही हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आपत्तिजनक रील्स के संबंध में जानकारी कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें